ICC (इंटरनेश्नल क्रमिनल कोर्ट) के अरेस्ट वारंट पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि यूक्रेन के युद्ध को अमेरिका बढ़ावा दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा की चीन का हथियारों की आपूर्ति से कोई लेना-देना नहीं है। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Putin) के खिलाफ ICC के गिरफ्तारी का वारंट जारी करने पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय कानून के तहत हर देश को प्रमुखता से सम्मान देना चाहिए और दोहरे मापदंडों से बचना चाहिए।
अमेरिका पर साधा निशाना
यूक्रेन-रूस युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार अमेरिकी सेना की तरफ से आते हैं। राष्ट्रपति पुतिन (Putin) ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। इस जंग को करीबन 13 महिने हो चुके हैं। जंग शुरू होने के बाद आईसीसी ने पहली बार पुतिन के खिलाफ वारंट जारी किया है। हालांकि इस वारंट को क्रेमलिन ने अस्वीकार किया है।
यह तो अभी शुरूआत है- जेलेंस्की
रूस (Putin) के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा की यह वारंट टॉयलेट पेपर के समान है। क्रेमिलिन के एक प्रवक्ता का कहना है की बाकि देशों की तरह आईसीसी में अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं दी जाती है इसलिए इस वारंट का कोई मतलब नहीं है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि यह तो अभी शुरूआत है।
क्या गिरफ्तार होंगे Putin?
कई एक्सपर्ट्स कयास लगा रहे हैं कि पुतिन का पतन होने वाला है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर पुतिन अपनी शर्तों पर युद्ध जीतने में सफल हो जाते हैं, तो उन्हें राष्ट्रपति पद छोड़ देने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
भारत ने खालिस्तानियों के मुंह पर जड़ा तमाचा, लंदन इंडियन एंबेसी पर फेहराया विशाल तिरंगा
Comments (0)