न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल (New Zealand Cyclone) अभी भी कहर बरपा रहा है। रविवार को तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। तूफान के देश के उत्तरी द्वीप में तबाही मचाने के एक हफ्ते बाद भी हजारों लोग लापता हैं। चक्रवात 12 फरवरी को ऊपरी उत्तरी द्वीप से टकरा कर, कहर बरपाते हुए पूर्वी तट पर अपना रास्ता बना चुका है। इस चक्रवात को प्रधान मंत्री क्रिस हिपकिंस ने न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है।
गेब्रियल की चपेट में आए 11 लोग
रविवार को, पुलिस ने पुष्टि की कि चक्रवात (New Zealand Cyclone) से तबाह हुए हॉके बे क्षेत्र में दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 11 हो गई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि देश भर में 5,608 लोग संपर्क में नहीं आए, जबकि 1,196 ने पंजीकरण कराया था कि वे सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने पहले कहा था कि वे एक छोटे समूह के बारे में चिंतित हैं, जिनमें से लगभग दस लापता हैं। हालांकि, देश भर में लगातार रिकवरी की कोशिशें चल रही हैं।
लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
प्रधान मंत्री हिपकिंस के अनुसार, चक्रवात गेब्रियल (New Zealand Cyclone) का खतरा अभी भी जारी है। उत्तरी द्वीप के निवासी अभी भी आपदा में फंसे लोगों को बचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। दूरदराज के इलाकों को कवर करने के लिए अतिरिक्त 100 पुलिसकर्मियों को हॉक्स बे और पड़ोसी ताइरहिती भेजा गया है।
रूस ने फिर यूक्रेन पर दागे मिसाइल, दो विस्फोटों की आई आवाज, बिजली आपूर्ति हुई बाधित
Comments (0)