Indonesia Oil Depot Fire: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार को एक ईंधन भंडारण सुविधा में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक ही समय में दर्जनों लोग घायल हो गए। आग के फैलने के बाद, हजारों स्थानीय निवासियों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह जानकारी इंडोनेशिया पुलिस द्वारा दी गई है।
180 दमकलकर्मी थे मौके पर मौजूद
अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 180 दमकलकर्मी और 37 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने (Indonesia Oil Depot Fire) के लिए मौके पर मौजूद थी। दिखाए जा रहे घटना के वीडियो में सैकड़ों लोग दहशत में भागते दिख रहे हैं। वहीं, काले धुएं और आग के घने गुबार पूरे आसमान में देखे गए। जानकारी के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पर्टामिना के एरिया मैनेजर एको क्रिस्टियावान ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भारी बारिश के दौरान एक पाइपलाइन फटने से आग लगी।
17 लोगों की हुई मौत (Indonesia Oil Depot Fire)
आग से कई विस्फोट हुए और यह तेजी से रिहायशी घरों में फैल गई। घटनास्थल का दौरा करने वाले सेना प्रमुख जनरल डुडुंग अब्दुरचमन ने कहा कि कम से कम 17 लोग मारे गए हैं और 42 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं।
आग देश की ईंधन आपूर्ति को नहीं करेगी बाधित
अधिकारियों ने कहा कि आग देश की ईंधन आपूर्ति को बाधित नहीं करेगी। जकार्ता के अग्निशमन और बचाव विभाग के प्रमुख सतरियादी गुनवान ने कहा कि आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अभी भी निकाला जा रहा है और उन्हें पास के एक गांव के हॉल और एक मस्जिद में ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राज्य द्वारा संचालित तेल और गैस कंपनी पर्टामिना द्वारा संचालित ईंधन भंडारण स्टेशन, उत्तरी जकार्ता में तनाह मेराह पड़ोस में घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास है। यह इंडोनेशिया की ईंधन जरूरतों का 25 प्रतिशत आपूर्ति करता है।
Boris Johnson ने ऋषि सुनक के ब्रेक्सिट समझौते पर बोला हमला, कहा- ‘संसद में मतदान करना मुश्किल होगा’
Comments (0)