न्यूजीलैंड में गैब्रियल चक्रवात(Cyclone Gabrielle) के कारण राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। चक्रवात के कारण आई बाढ़, भूस्खलन और समुद्री जल स्तर बढ़ने की वजह से भारी तबाही हुई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हुआ है। वहां चक्रवाती तुफान के चपेट में आने से चार लोगों की मौत भी हो गई है। न्यूजीलैंड ने चक्रवाती तुफान के कारण सैकड़ो उड़ाने रद्द कर दी हैं। तुफान के कारण वहां 2 लाख, 25 हजार घरों की बिजली चली गई है। न्यूजीलैंड में यह तीसरी बार है जब देश में आपातकाल की घोषणा की गई है। चक्रवात के कारण लोग घरों को छोड़ अपनी छत पर रहने को मजबूर हो गए है।
पूरे देश को हुआ व्यापक नूकसान
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस (Chris Hipkins) ने बताया कि न्यूजीलैंड के लोगों के लिए ये रात बेहद कठिन रही है। खास तौर पर उत्तरी न्यूजीलैंड के उपरी क्षेत्र के लोगों के लिए। उन्होंने कहा कि कई परिवारों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है। हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है। पूरे देश में गैब्रियल चक्रवात से (Cyclone Gabrielle) भारी नूकसान हुआ है।
मौसम में और आ सकती है खराबी
रिपोर्ट्स के मुताबिक चक्रवात गैब्रियल (Cyclone Gabrielle) दोपहर 3 बजे देश के उत्तरी द्वीप से तटिय इलाके के नजदिक ऑकलैंड से 160 किलोमीटर की दूरी पर था। खबर है कि चक्रवात अब उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ने वाला है। इन इलाकों में अलर्ट जारी किया जा चूका है। उम्मीद की जा रही है कि यह तटिय इलाके के समानांतर बढ़ेगा। आपदा प्रबंधन मंत्री कैरेन मैकएन्यूलिटि का कहना है कि फिलहाल न्यूजीलैंड तूफान की सबसे खराब परिस्थितयों का सामना कर रहा है इसलिए और अधिक बारिश और हवाएं चलने की आशंका है। देश को बाढ़ और भूस्खलन के कारण गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
राहत-बचाव कार्य हुआ जारी
न्यूजीलैंड के ऊर्जा मंत्री मैगन के अनुसार लगभग 2 लाख 25 हजार लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। प्राधिकारियों ने तटों के किनारे रहने वाले लोगों को रेस्क्यू किया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण यह आशंका जताई जा रही है कि अभी और लोग अपने घर से बेघर होंगे। सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। मोबाइल सेवाएं बाधित हुई हैं और कुछ शहरों में बिजली आपूर्ति ठप है।
Comments (0)