China-Taiwan Tension: ताइवान जलडमरूमध्य में सैन्य भय बढ़ता जा रहा है। इस साल, ताइवान के पास के क्षेत्रों में चीनी सशस्त्र बलों के "अचानक प्रवेश" को लेकर द्वीप में अलर्ट जारी किया गया है। ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने सोमवार को यह चेतावनी जारी की।
चीन ने अपनी सैन्य गतिविधियों को किया तेज
चीन ने हाल के वर्षों में ताइवान के आस-पास अपनी सैन्य गतिविधियों (China-Taiwan Tension) को तेज कर दिया है। इसमें द्वीप के वायु रक्षा क्षेत्र में लगभग रोजाना वायु सेना की घुसपैठ शामिल है। हालांकि ताइवान ने अभी तक चीनी सेना के अपने निकटवर्ती क्षेत्र में प्रवेश करने की किसी भी घटना की सूचना नहीं दी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, चीन के समुद्र तट से 24 नॉटिकल माइल यानी करीब 44.4 किमी का इलाका ताइवान के क्षेत्र में आता है।
ताइवान में 'अचानक प्रवेश' कर सकती है चीनी सेना (China-Taiwan Tension)
चिउ ने कहा कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ताइवान के हवाई और समुद्री क्षेत्र के करीब के क्षेत्रों में प्रवेश करने के बहाने खोज सकती है। द्वीप ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अपने सैन्य आदान-प्रदान को बढ़ाया है। इससे चीन चिढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पीएलए ताइवान के क्षेत्र में 'अचानक प्रवेश' कर सकती है और अपने क्षेत्र के करीब पहुंच सकती है।
आत्मरक्षा और जवाबी हमले का प्रयोग करेगा ताइवान
ताइवान पहले ही साफ कर चुका है कि अगर चीनी सशस्त्र बल उसके क्षेत्र में प्रवेश करते हैं (China-Taiwan Tension), तो वे आत्मरक्षा और जवाबी हमले के अपने अधिकार का प्रयोग करेगा। चीन इसके जवाब में कह चुका है कि जरूरत पड़ने पर द्वीप को चीनी नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग कर सकता है।
Comments (0)