Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (यूएमएससी) के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गई है।
इतनी रही भूकंप की तीव्रता
यूएमएससी ने बताया कि रविवार तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप (Indonesia Earthquake) आया। रविवार को भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 6.1 रही। इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।
43 किमी की गहराई पर था पहला भूकंप
ईएमएससी ने कहा कि पहला भूकंप 43 किमी की गहराई पर था जबकि, दूसरा 40 किमी की गहराई पर था। भूकंप के कारण अभी किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है।
19 अप्रैल को भी महसूस किए गए थे झटके
बता दें कि बीते बुधवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप का झटका लगा था। सबांग के 16 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 थी। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप रात करीब 11 बजे आया था।
जलवायु परिवर्तन में भारत की भूमिका
जलवायु परिवर्तन के सिलसिले में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को(CLIMATE CHANGE) हासिल करने के लिए भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प व्यक्त करते हुए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा है, कि जलवायु संकट से निपटने में दुनिया की सफलता आंशिक रूप से भारत द्वारा लिए गए निर्णयों पर निर्भर करेगी।उन्होंने यह बात एक साक्षात्कार में कही। (CLIMATE CHANGE)उन्होंने कहा कि अमेरिका प्रौद्योगिकी और वित्तीय सहायता के माध्यम से इस प्रयास का साथ देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मैं कहूंगा कि वर्तमान मुद्दों में से कोई भी जलवायु संकट से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। जलवायु संकट का सामना करने में दुनिया की सफलता आंशिक रूप से भारत द्वारा लिए गए निर्णयों पर निर्भर करेगी।
Read More- CLIMATE CHANGE:जलवायु संकट से निपटने में भारत की भूमिका रहेगी अहम
Comments (0)