Toshakhana Case - अल कादिर ट्रस्ट यूनिवर्सिटी घोटाले में गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती ही जी रही हैं ( Toshakhana Case ) इस्लामाबाद हाई कोर्ट द्वारा उनकी गिरफ्तारी को सही बताया हैं। इसके कुछ घंटे बाद एक अतिरिक्त सत्र अदालत ने तोशखाना मामले में इमरान खान के खिलाफ आरोप तय किए हैं। जानकारी के अनुसार, बहुत जल्द सजा का भी ऐलान हो सकता है।
सरकारी खजाने से महंगे गिफ्ट को सस्ते दामों पर बेचने का आरोप हैं इमरान पर
आपको बता दें कि, पाकिस्तान के चुनाव आयोग के फैसले के बाद पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ तोशखाना मामला दायर किया गया था। इमरान खान पर आरोप लगाया गया कि, उन्होंने सरकारी खजाने से महंगे गिफ्ट को सस्ते दामों पर बेच दिया था। ये गिफ्ट विदेशों से मिले थे। बता दें कि, इस मामले में इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीवी भी आरोपी हैं।
जानें क्या हैं तोशखाना केस
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ तोशखाना का मामला अगस्त 2022 में दायर किया गया था। इमरान खान पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग को जमा की गई वार्षिक संपत्ति में तोशखान गिफ्ट का विवरण शेयर नहीं करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद ECP ने इमरान को एक छोटी अवधि के लिए सार्वजनिक पद संभालने से अयोग्य घोषित कर दिया। इमरान खान ने चुनाव आयोग को बताया कि, उन्होंने सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था। बेचने पर उन्हें 5.8 करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन खुलासा हुआ कि, यह रकम 20 करोड़ से ज्यादा थी।
ये भी पढ़ें - पुलिस लाइन मुख्यालय में पेश हुए Imran Khan, विरोध प्रदर्शन में पंजाब के पाकिस्तान में 1000 लोग गिरफ्तार
Comments (0)