इस्ला्म के दो सबसे पवित्र शहरों मक्का और मदीना के देश सऊदी अरब में शराब की पहली दुकान खुलने जा रही है। सऊदी अरब ने अपनी राजधानी रियाद में शराब के पहले स्टोर को मंजूरी दी है। शराब का यह स्टोर खासतौर पर गैर मुस्लिम विदेशी राजनयिकों के लिए होगा। शराब को खरीदने के लिए एक मोबाइल स्टोर के जरिए कस्टमर को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद उन्हें क्लियरेंस कोड मिलेगा। प्रत्येक कस्टमर का महीने का कोटा होगा। सऊदी अरब में कट्टर इस्लामिक कानून लागू हैं और शराब पीना हराम माना जाता है और यही वजह है कि बिक्री बैन है। सऊदी अरब की इस मंजूरी के बाद अब पाकिस्ताबन की सरकार दुविधा में फंस गई है जहां शराब से बैन है लेकिन हर जगह आसानी से मिल जाती है।
सऊदी अरब ने पहली बार शराब की दुकान खोलने की मंजूरी दी है। यह शराब गैर मुस्लिम राजनयिकों को बेची जाएगी। सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मीद बिन सलमान तेजी से सुधारों को लागू कर रहे हैं ताकि साल 2030 तक देश की तेल पर से निर्भरता को कम किया जा सके।
Comments (0)