PM Modi - भारत और चीन के रिश्ते लंबे समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। सीमा पर दोनों देश के सैनिक कई बार आमने- सामने आ चुके हैं। साल 2020 में हुई गलवान घाटी की हिंसक झड़प की घटना ने दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहद तनावपूर्ण बना दिया। वहीं इस तनाव और ज्यादा करने का काम अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प ने किया। इसके बावजूद पीएम मोदी चीनी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। चीनी नागिरक सोशल मीडिया में पीएम मोदी (PM Modi ) को 'लाओशियान' निकनेम से बुलाते हैं।
चीनी लोग पसंद नहीं करते कि, भारत और अमेरिका करीब आए
मीडिया रिपोर्ट्स के की मानें तो, चीनी पत्र म्यू चुनशान ने यह खुलासा किया है। उन्होंने 'द डिप्लोमेट' में एक आर्टिकल लिखकर इसकी जानकारी दी हैं। चीनी पत्रकार के अनुसार, उनका एक एकाउंट सोशल मीडिया पर है, जिस पर चीनी यूजर्स विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। चीन यूजर्स की प्रतिक्रियाओं से यह भी पता चलता है कि, चीनी लोग भारत के पश्चिम के साथ बेहतर होते रिश्तों को देख जलते हैं। वे (चीन यूजर्स) बिल्कुल भी पसंद नहीं करते कि भारत और अमेरिका करीब आए।
भारत और रूस के बीच काफी अच्छे संबंध हैं
वहीं चीनी सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि, भारत और रूस के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। अमेरका का यूक्रेन युद्ध को लेकर चीनी यूजर्स का कहना है कि, अमेरका यूक्रेन युद्ध को लेकर चीन और भारत के लिए दोहरे मापदंड लागू करता है।
चीनी नागरिक भारत के बारे में जानना चाहते हैं
वहीं चीनी पत्रकार का कहना है कि, चीन के नागिरक भारत से अनजान हैं। चीन के नागरिकों को भारत के बारे में जानने की बहुत इच्छा है। चीनी पत्रकार का आगे कहना है कि, चीन के नागरिक भारत की जाति व्यवस्था और हेल्थ केयर सिस्टम के बारे में जानने को काफी ज्यादा उत्सुक है।
चीनी नागरिकों ने पीएम मोदी को दिया निकनेम
आपको बता दें कि, चीनी नागरिकों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लाओशियान निकनेम दिया है। बता दें कि, लाओशियान शब्द का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए होता है जो अमर हो और जिसके पास स्पेशल पावर हो।
ये भी पढ़ें - China New PM: चीन को मिले नए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी ली कियांग बने चीन के नए PM
Comments (0)