सोमवार को जापान में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य जापान के इशिकावा प्रान्त में सोमवार की शाम को 7.5 तीव्रता का एक भयंकर भूकंप आया, जिससे कई लोग प्रभावित हुए। NHK वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने आगे चेतावनी दी कि, अगले हफ्ते, खासकर अगले 2 से 3 दिनों में तेज झटके फिर आ सकते हैं।
मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया है कि, शुरुआती भूकंप के बाद से क्षेत्र में 100 से अधिक झटके आ चुके हैं।
Comments (0)