फिनलैंड दुनिया के सबसे खुशहाल और सुरक्षित देशों में गिना जाता है। खूबसूरत प्राकृतिक नजारों, बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं और उच्च जीवन स्तर के कारण यह देश दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है। अब भारतीय नागरिकों के लिए यहां स्थायी निवास (Permanent Residency – PR) लेना पहले से आसान हो गया है। इससे व्यक्ति न केवल फिनलैंड में अनिश्चितकाल तक रह सकता है, बल्कि परिवार के साथ बसने और काम करने की भी पूरी आजादी मिलती है।
फिनलैंड PR के फायदे
- फिनलैंड में अनिश्चितकाल तक रहने और काम करने का अधिकार।
- स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ।
- शेंगेन देशों में बिना अतिरिक्त वीजा यात्रा करने की सुविधा।
- PR की अवधि समाप्त नहीं होती, बस रिहायशी कार्ड हर 5 साल में नवीनीकरण कराना जरूरी है।
फिनलैंड की नागरिकता और PR अलग हैं। नागरिकता के लिए भाषा दक्षता, कम से कम 8 साल का लगातार निवास और अन्य शर्तें पूरी करनी होती हैं।
Comments (0)