अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अफगान सेना ने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर गिरा दिया है।
अफगान सेना का दावा
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि संबंधित एफ-16 फाइटर जेट अफगान एयरस्पेस में दाखिल हुआ था। इसके बाद अफगान बलों ने कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक जलते हुए विमान के मलबे की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह वही पाकिस्तानी एफ-16 जेट है, जिसे गिराया गया।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। साथ ही, वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह दावा सही साबित होता है तो दोनों देशों के बीच पहले से चले आ रहे तनाव में और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है।
Comments (0)