अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ करीब एक घंटे तक सैन्य कार्रवाई करते हुए मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के बाद यह जवाबी कार्रवाई की गई।
ट्रम्प बोले- सीजफायर तोड़ने का दिया जवाब
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, 25 जून को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के कार्गो जहाज एमवी एवर लवली पर ड्रोन हमला किया था, जिसके बाद अमेरिका ने यह कार्रवाई की।
ईरान का मामला थोड़ा अलग
एयरस्ट्राइक से पहले मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, उन्होंने कल एक नहीं, बल्कि चार बार हमला किया। जब उनसे पूछा गया कि बातचीत जारी रहने के बावजूद हमला क्यों किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "ईरान का मामला थोड़ा अलग है।
होर्मुज स्ट्रेट ईरान के नियंत्रण में
वहीं, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के नियंत्रण में है और वहां से गुजरने वाले सभी जहाजों को उसके नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि यह सीजफायर का उल्लंघन नहीं, बल्कि "सीजफायर मैनेजमेंट" का हिस्सा है।