बोलिविया के एल आल्टो में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वायुसेना का हरक्यूलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विमान देश के केंद्रीय बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था।
खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला
खराब मौसम के कारण विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना स्थल पर खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी विमान की चपेट में आ गईं और उनमें भारी क्षति हुई।
सड़क पर विमान के मलबे, टूटे वाहन और मृतकों के शव बिखरे हुए दिखाई दिए। साथ ही बैंक के नोट भी बिखरे हुए थे, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जमा हो गए। दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
Comments (0)