North Korea: उत्तर कोरिया हमेशा अपने अजीब कानूनों के लिए खबरों में बना रहता है। दरअसल अब वहां के शासक किम जोंग उन ने उनकी बेटी के नाम वाली लड़कियों और महिलाओं के नाम बदलने के लिए कहा जा रहा है।
तानाशाह के सदस्य को बरकरार रहे इसलिए जारी फरमान
आपको बता दें कि तानाशाह किम जोंग उन की बेटी का नाम जू-एई है। इसकी उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है। इसी को लेकर वहां की सरकार ने फरमान जारी किया है कि जू-एई नाम की महिलाओं को अपना बदलने का आदेश दिया है। सरकार ने यह फरमान उसके सदस्य को बरकरार रखने के लिए जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय सरकारों ने जू-ए नाम की महिलाओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि वहां की सरकार ने इस नाम को रखने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है।
एक सप्ताह के अंदर नाम बदलने के निर्देश
बता दें कि उत्तर कोरिया के जोंगजू शहर में सुरक्षा मंत्रालय ने एक दिन पहले 'जू ऐई' नाम के तहत रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में पंजीकृत महिलाओं को अपना नाम बदलने के लिए बुलाया था। वहीं सरकार के अधिकारियों ने सभी को एक सप्ताह के अंदर नाम बदलने के निर्देश दिए हैं। उत्तर कोरिया तानाशाह ने इससे पहले भी वहां के लोगों को अपने नेताओं और उनके परिवारों के समान नामों का उपयोग करने पर रोक लगाई थी।
नहीं रख सकते हैं नाम किम जोंग उन
इससे पहले 2014 में लोगों से किम जोंग उनके नाम का उपयोग नहीं करने को लेकर लोगों से अपील की थी। कुछ दिनों पहले उत्तर कोरिया की सैन्य परेड में किम जोंग उन की बेटी 'जू ऐ' को एक सफेद पफर जैकेट और लाल जूते पहने देखा गया था। 'जू ऐई' काले और सफेद मिसाइल के सामने चलते हुए दिखाई दे रही थी। पिछले साल नवंबर में 'जू ऐई' को पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था। जू-एई किम जोंग उन के तीन बच्चों में इकलौती है।
ये भी पढ़े- Income Tax: इस राज्य के लोगों को इनकम टैक्स भुगतान से मिली छुट्टी! जानिए इसके पीछे का कारण
Comments (0)