कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 30 से अधिक लोगों की जान चली गई। विमान में कुल 125 कोलंबियाई सैनिक सवार थे। यह दुर्घटना पेरू सीमा के नजदीक दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुई।
अब तक 34 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुटुमायो प्रांत के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने बताया कि मृतकों की संख्या 34 है, जिनमें से 21 लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के मुताबिक, वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान रनवे से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा।