बेंगलुरू: सूडान (Sudan Crisis) पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच खुनी संघर्ष अभी तक जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से तत्काल हस्तक्षेप करने और गृहयुद्ध से परेशान सूडान में फंसे हक्की पिक्की जनजाति के कर्नाटक के 31 लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
अमेरिका ने किया युद्ध विराम का आग्रह
इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सूडान के सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अब्देल फत्ताह अल बुरहान और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के कमांडर जनरल मोहम्मद हमदान दगालो से बात की। उन्होंने दोनों से युद्ध विराम की अपील की है।
संघर्ष में 200 से ज्यादा लोगों की मौत
अमेरिकी विदेश मंत्री ने सूडान के ताजा हालातों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंन लड़ाई के कारण मारे गए सूडानी (Sudan Crisis) नागरिकों की मौत और घायलों को लेकर चिंता व्यक्त की और नागरिकों, राजनयिक कर्मियों और मानवीय कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की जिम्मेदार पर भी जोर दिया। सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच जारी संघर्ष के कारण मरने वालों की संख्या 200 तक पहुंच गई है और 1,800 से अधिक नागरिक और लड़ाके घायल हो गए हैं।
सूडान में लोग बिजली पानी के संकट से हुए परेशान
द न्यू यॉर्क टाइम्स के अनुसार, इस संघर्ष के कारण सूडान की राजधानी खार्तूम में करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इन लोगों को बिजली या पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस संघर्ष में अत्यधिक चिकित्सा सुविधा भी प्रभावित हुई है, जिसमें खार्तूम के उत्तर-पूर्व में एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र भी शामिल है। NYT के अनुसार, एक दर्जन से अधिक अस्पताल बंद हो गए हैं।
Comments (0)