अमेरिका - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला के बाद अब ईरान की सेना पूरी तरह से खत्म है और अब वह समझौता करना चाहते हैं।
जिनपिंग बहुत अच्छे इंसान हैं
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि, अगर हम ईरान को नहीं रोकते तो वह परमाणु हथियार बना लेते, लेकिन हमनें उन्हें रोक दिया। ट्रंप ने कहा कि अब ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीन दौरे का जिक्र करते हुए शी जिनपिंग की तारीफ में भी कसीदे पढ़े। ट्रंप ने कहा कि जिनपिंग बहुत अच्छे इंसान हैं।
आपकी सेना अविश्वसनीय है - डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट में कहा है कि, वेनेजुएला अविश्वसनीय था। अब ईरान, उनकी नौसेना, वायु सेना और उनके नेता सब जा चुके हैं। वे समझौता करने के लिए बेताब हैं। मैं अभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलकर लौटा हूं, वह बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने भी कहा कि आपकी सेना अविश्वसनीय है।
ईरान को परमाणु हथियार बनाने से हमने रोक
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि, ईरान से मेरा काम खत्म होते ही तेल की कीमतें गिर जाएंगी। मैंने कहा था कि हमें मीडिल-ईस्ट जाना ही होगा। उन्होंने पूछा क्यों? मैंने कहा क्योंकि अगर हम उन्हें नहीं रोकते तो ईरान परमाणु हथियार बना लेगा, हमने उन्हें रोक दिया है। वे कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे। यह सब जल्द ही खत्म हो जाएगा।