अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह अपने शीर्ष सलाहकारों के साथ बैठक के बाद ईरान को लेकर बड़ा फैसला लेंगे। उन्होंने संकेत दिया है कि या तो ईरान के साथ समझौता होगा या फिर अमेरिका सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है।
ईरान के साथ समझौते की संभावना 50-50 है। उन्होंने कहा कि स्थिति दोनों दिशाओं में जा सकती है—या तो एक अच्छा समझौता होगा या फिर अमेरिका सख्त सैन्य कार्रवाई करेगा।
टॉप अधिकारियों के साथ अहम बैठक
इस बैठक में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ, सलाहकार जैरेड कुशनर और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल होंगे। बैठक में ईरान की ताजा प्रतिक्रिया और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
आज होगा फैसला, जंग के 50-50 चांस
इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में युद्ध खत्म करने को लेकर शुरुआती सहमति की उम्मीद जताई गई थी। कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुई हालिया बातचीत के बाद यह संकेत मिले थे कि तनाव कम हो सकता है।हालांकि अब ट्रम्प के बयान से एक बार फिर क्षेत्र में अनिश्चितता और तनाव बढ़ गया है।