अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार रात (भारतीय समय अनुसार) प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के साथ चल रहे तनाव और युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई योजना के मुताबिक आगे बढ़ रही है और जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ निर्णायक कदम कभी भी उठाया जा सकता है।
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के पास इतनी ताकत है कि वह चाहे तो एक ही रात में पूरे ईरान को तबाह कर सकता है, और अगर जरूरत पड़ी तो यह कार्रवाई बहुत जल्द भी हो सकती है।
उन्होंने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन को ‘ऐतिहासिक’ बताया। ट्रम्प ने कहा, मैंने सेना को निर्देश दिया था कि हमारे बहादुर सैनिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाए।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह मिशन बेहद जोखिम भरा था। “सिर्फ 1-2 पायलट को बचाने के लिए हमने करीब 100 लोगों की जान खतरे में डाली। यह हाल के दशकों के सबसे खतरनाक ऑपरेशनों में से एक था
ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
ईरान को चेतावनी – ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के पास ईरान को एक रात में खत्म करने की क्षमता है और जरूरत पड़ने पर यह कार्रवाई तुरंत की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात अमेरिका के नियंत्रण में हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन – ईरान में फंसे सैनिक को निकालने के लिए अमेरिका ने 155 सैन्य विमानों के साथ बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें फाइटर जेट, बॉम्बर और रेस्क्यू एयरक्राफ्ट शामिल थे।
भारी सैन्य कार्रवाई – ट्रम्प के मुताबिक, अब तक अमेरिका ईरान के 13,000 से अधिक ठिकानों पर हमले कर चुका है और पिछले 37 दिनों में 10,000 से ज्यादा लड़ाकू उड़ानें भरी गई हैं।