अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 11वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार रात ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए बड़े हमले की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल आपूर्ति बाधित करने की कोशिश की, तो अमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा ताकत के साथ जवाबी हमला करेगा। ट्रम्प ने साफ किया कि दुश्मन के पूरी तरह खत्म होने तक यह युद्ध जारी रहेगा।
अब तक 5000 ठिकानों को निशाना बनाया
ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि युद्ध की शुरुआत के बाद से अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान में 5,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। उनके मुताबिक कुछ महत्वपूर्ण ठिकानों को फिलहाल जानबूझकर नहीं निशाना बनाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई के लिए विकल्प मौजूद रहें।
फ्लोरिडा के डोरल शहर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और इजराइल को इस युद्ध में बड़ी बढ़त मिल चुकी है। उन्होंने संकेत दिया कि लड़ाई जल्द खत्म हो सकती है, लेकिन फिलहाल सैन्य अभियान जारी रहेगा।
Comments (0)