अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने (IRGC) को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने हथियार डाल दें, अन्यथा “कड़े और निर्णायक परिणाम” भुगतने के लिए तैयार रहें। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है। उनके इस सख्त रुख ने अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के तीखे सार्वजनिक बयान क्षेत्रीय हालात को और संवेदनशील बना सकते हैं। वहीं, ईरान की ओर से फिलहाल इस टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है और कूटनीतिक हलकों में संभावित प्रभावों को लेकर चर्चा जारी है।
Comments (0)