अंकारा: तुर्किये-सीरिया (Turkiye Earthquake) 6 फरवरी को आए भूकंप से बाहर नही निकल पाया था। वहीं एक बार फिर भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए हैं। बता दें कि भूकंप तुर्किये-सीरिया बोर्डर क्षेत्र से दो किमी (1.2 मील) की गहराई में आया है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने कहा कि सोमवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और 3 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि बीते 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप तबाही मचा दी थी, जिससे हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
3 लोगों की मौत
6.4 की तीव्रता वाले भूकंप से तुर्किये (Turkiye Earthquake) और सीरिया दोनों देशों के उन सीमावर्ती इलाकों को नुकसान हुआ है जहां छह फरवरी को भी भूकंप ने तबाही मचाई थी। ताजा झटकों से पिछले भूकंप से जर्जर हुईं कई इमारतें ढह गईं। इससे राहत कार्य में बाधा आई ही है, साथ ही 3 लोगों की मौत और 213 लोग घायल हो गए हैं। भूकंपों के बाद अब तक 32 आफ्टरशॉक्स आ चुके हैं।
मिस्त्र लेबनान में भी झटके
तुर्किये की आपदा एजेंसी के अनुसार दक्षिणी हटे प्रांत के समंदाग में 5.8 तीव्रता तो अंताक्य में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया है। बीते दिनों आए जोरदार भूकंप के चलते लोग अभी भी दहशत में हैं। आज 6.4 के भूकंप के आने के तुरंत बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए और चारों ओर अफरा तफरी का माहौल हो गया। रायटर्स के मुताबिक तुर्किये के अंताक्य शहर में इसका केंद्र रहा और इससे कई इमारतों को नुकसान की खबर है। रॉयटर्स के अनुसार भूकंप मिस्र और लेबनान में भी महसूस किया गया।
6 फरवरी को आया था पहला भूकंप
तुर्किये-सीरिया (Turkiye Earthquake) में 6 फरवरी को भी भूकंप आया था, इस भूकप ने दोनों देशों में भीषण तबाही मचाई थी। भूकंप से अब तक कुल 45000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है। भूकंप की तीव्रता 7.8 होने के चलते हजारों इमारतें धराशाई हो गई और लाखों लोग उसमें फंस गए थे। बचाव अभियान तेजी से चलाने के बावजूद बड़े स्तर पर लोगों ने अपनी जान गंवाई।
Comments (0)