स्कॉटिश नेता मार्गरेट फेरियर (Margaret Ferrier) ने कोरोना महामारी के दौरान कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद लंदन से ग्लासगो तक ट्रेन में यात्रा की थी। उन्हें अब 30 दिनों के लिए हाउस ऑफ कॉमन्स से निलंबित कर दिया है।
62 साल की फेरियर 2015 में पहली बार सांसद बनी थीं। वे हैमिल्टन वेस्ट और रदरग्लेन से जीती थीं। वह 2011 में एसएनपी में शामिल हुईं। अपनी युवावस्था में फेरियर लेबर पार्टी की सदस्य थीं।
क्या है पूरा मामला (Margaret Ferrier)
मार्गरेट फेरियर ने सितंबर 2020 में संसद को संबोधित किया था। भले ही तब वह कोविड टेस्ट का इंतजार कर रही थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनका कोविड टेस्ट पॉज़िटिव आया है, तब भी उन्होंने लंदन से ग्लासगो तक की ट्रेन यात्रा की थी। ब्रिटेन की संसद की मानक समिति ने कहा कि मार्गरेट फेरियर ने संसद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया और ट्रेन से यात्रा करके जनता को जोखिम में डाला। बता दें कि इस मामले की जांच इस मामले की जांच पार्लियामेंट्री कमिश्नर फॉर स्टैंडर्ड्स डैनियल ग्रीनबर्ग ने की थी।
जानें निलंबन की प्रक्रिया
निलंबन की प्रक्रिया के बारे में बात करें तो हाउस ऑफ कॉमन्स से कम से कम 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए किसी भी सांसद को वापस बुलाया जा सकता है। यदि उनके निर्वाचन क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं में से कम से कम 10 प्रतिशत एक याचिका पर हस्ताक्षर करते हैं तो उपचुनाव कराया जाता है।
रिपोर्टस की मानें तो फेरियर ने स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) का व्हिप खो दिया और उन्हें कोविड नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इसके साथ ही फेरियर को 270 घंटे सामुदायिक सेवा करने का निर्देश भी दिया गया है। ।
कल से शुरु होगी विश्व की सबसे बड़ी टी-20 लीग, चेन्नई और गुजरात के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला
Comments (0)