जंगल में लगी आग और फसल अवशेषों को जलाने के कारण नेपाल की राजधानी (Kathmandu) दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दसवें स्थान पर है। जंगल में लगी आग के कारण राजधानी में दृश्यता कम हो गई है। एक्यूआई एयर के अनुसार, काठमांडू में रविवार दोपहर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 190 के निशान को पार करने के साथ पहले स्थान पर था।
Kathmandu का एक्यूआई 200 के पार
काठमांडू का एक्यूआई 200 के स्तर को पार कर गया और हवा की गुणवत्ता को सांस लेने के लिए जहरीला करार दिया गया था। जैसे-जैसे एक्यूआई में गिरावट जारी है, वैसे-वैसे ही काठमांडू में दृश्यता का स्तर भी गिरता जा रहा है। आकाश भैरब के पहाड़ी मंदिर में आए काठमांडू के निवासी रमेश देवकोटा ने एएनआई को बताया कि "मैंने काठमांडू घाटी में मौजूद प्रदूषण की सीमा को महसूस किया है। पहले के दिनों में जब मैं यहां आया था, तो मैं धरहरा टावर को और अधिक स्पष्ट रूप से देख सकता था, लेकिन अब राजधानी में धुंध छाने के कारण यह स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं पड़ रहा है।"
डॉक्टरों ने दिया मास्क पहनने का सुझाव
पिछले गुरुवार को वानिकी और पर्यावरण मंत्रालय के तहत पर्यावरण विभाग ने कहा कि काठमांडू (Kathmandu) घाटी और देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों जैसे आग और कृषि अवशेषों को जलाने के कारण बारा, परसा, चितवन समेत देशभर में 140 से ज्यादा जगहों पर बढ़ गया है। विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने मास्क पहनने का सुझाव दिया है।
Read More: ईमरान खान की घोषणा कहा- ईद-उल-फितर के बाद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी PTI