दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट तनाव, कच्चे तेल की सप्लाई पर असर और वैश्विक आर्थिक दबाव के चलते कई देशों में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं। भारत में भी पेट्रोल और डीजल महंगे हुए हैं, लेकिन कई देशों की तुलना में यहां बढ़ोतरी काफी कम रही है। आंकड़ों के मुताबिक म्यांमार, पाकिस्तान, अमेरिका, श्रीलंका और नेपाल समेत 24 देशों में ईंधन के दाम भारत से कई गुना ज्यादा बढ़े हैं।
पड़ोसी देशों में कितनी बढ़ी कीमतें?
भारत के आसपास के देशों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई है।
पाकिस्तान में पेट्रोल 54.9% और डीजल 44.9% महंगा हुआ
श्रीलंका में पेट्रोल 38.2% और डीजल 41.8% बढ़ा
नेपाल में पेट्रोल 38.2% और डीजल 58.5% तक महंगा हुआ
चीन में पेट्रोल 21.7% और डीजल 23.7% बढ़ा
बांग्लादेश में पेट्रोल 16.7% और डीजल 15% महंगा हुआ
किन देशों में सबसे ज्यादा बढ़े दाम?
पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की सूची
म्यांमार — पेट्रोल 89.7%, डीजल 112.7%
मलेशिया — पेट्रोल 56.3%, डीजल 71.2%
पाकिस्तान — पेट्रोल 54.9%, डीजल 44.9%
संयुक्त अरब अमीरात — पेट्रोल 52.4%, डीजल 86.1%
अमेरिका — पेट्रोल 44.5%, डीजल 48.1%
फिलीपींस — पेट्रोल 40.6%, डीजल 53.8%
श्रीलंका — पेट्रोल 38.2%, डीजल 41.8%
नेपाल — पेट्रोल 38.2%, डीजल 58.5%
दक्षिण अफ्रीका — पेट्रोल 33.1%, डीजल 63.6%
कनाडा — पेट्रोल 31.9%, डीजल 32.8%
न्यूजीलैंड — पेट्रोल 30.7%, डीजल 88.6%
थाईलैंड — पेट्रोल 29.7%, डीजल 32.4%
बेल्जियम — पेट्रोल 25.3%, डीजल 30.9%
वियतनाम — पेट्रोल 23.8%, डीजल 50.6%
चीन — पेट्रोल 21.7%, डीजल 23.7%
फ्रांस — पेट्रोल 20.9%, डीजल 31%
यूनाइटेड किंगडम — पेट्रोल 19.2%, डीजल 34.2%
दक्षिण कोरिया — पेट्रोल 19%, डीजल 26.2%
ऑस्ट्रेलिया — पेट्रोल 18.5%, डीजल 43.1%
बांग्लादेश — पेट्रोल 16.7%, डीजल 15%
इटली — पेट्रोल 15.4%, डीजल 19.8%
जर्मनी — पेट्रोल 13.7%, डीजल 19.8%
सिंगापुर — पेट्रोल 12.7%, डीजल 64.7%
जापान — पेट्रोल 9.7%, डीजल 11.2%
भारत — पेट्रोल 3.2%, डीजल 3.4%
म्यांमार में सबसे ज्यादा असर
ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में म्यांमार सबसे ऊपर है। यहां डीजल की कीमतें 112.7% तक बढ़ चुकी हैं, जबकि पेट्रोल में 89.7% की तेजी आई है। वहीं पाकिस्तान तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जहां पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
भारत की स्थिति क्या है?
भारत में पेट्रोल की कीमतों में 3.2% और डीजल में 3.4% की बढ़ोतरी हुई है। सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई संकट के बावजूद लंबे समय तक कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश की गई। हालांकि तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे के चलते दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा।