ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघची ने गुरुवार को ऐलान किया कि, उनके देश ने भारत समेत सभी मित्र राष्ट्रों के जहाजों को हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। ईरान के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने कहा है हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान समेत मित्र राष्ट्रों के लिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। यह फैसला वैश्विक व्यापार, खासकर तेल और उर्वरक की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गुटेरेस ने सोशल मीडिया पर ये लिखा...
आपको बता दें कि, यह फैसला संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के बयान के ठीक बाद आया है। गुटेरेस ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने की अपील की थी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि, हॉर्मुज जलडमरूमध्य का लंबे समय तक बंद रहना तेल, गैस और उर्वरक की आवाजाही को रोक रहा है।
हम तमाम परेशानियों से बच सकते हैं
गुटेरेस ने अपने इस सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि, यह दुनिया भर में रोपाई के मौसम के महत्वपूर्ण समय में हो रहा है। क्षेत्र और उसके बाहर के आम नागरिक गंभीर नुकसान झेल रहे हैं और बहुत बड़ी असुरक्षा में जी रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र युद्ध के परिणामों को कम करने के लिए काम कर रहा है। लड़ाई बंद करके हम तमाम परेशानियों से बच सकते हैं।