ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस बैठक में रूस ने ईरान के प्रति खुला समर्थन व्यक्त किया।
ईरानी विदेश मंत्री की पुतिन से मुलाकात
पुतिन ने कहा कि ईरानी जनता साहस और दृढ़ता के साथ अपनी आजादी और संप्रभुता की रक्षा कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का संदेश प्राप्त हुआ है।
अराघची की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ताएं किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई हैं। ऐसे में ईरान रूस के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
ट्रम्प अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में ईरान के साथ बढ़ते तनाव, रुकी हुई बातचीत और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।