ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजराइल ने कोम शहर में हवाई हमला किया है। हमले में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की वह इमारत निशाने पर रही, जहां वरिष्ठ धार्मिक गुरु और सदस्य इकट्ठा हुए थे।
असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की इमारत को बनाया निशाना
असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स में 88 सदस्य शामिल होते हैं, जो देश के सुप्रीम लीडर के चयन की जिम्मेदारी निभाते हैं। हमले में इमारत को नुकसान पहुंचा है, हालांकि उस समय इमारत के अंदर मौजूद लोगों की संख्या पर आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है।
इससे पहले शनिवार को अमेरिका और इजराइल के हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिससे देश में सुप्रीम लीडर का पद खाली हो गया है।
Comments (0)