अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने स्पष्ट किया कि उनका देश सैन्य अभियान तब तक जारी रखेगा, जब तक ईरान को पूरी तरह कमजोर नहीं कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि इजराइल ऐसे देश के साथ सह-अस्तित्व में नहीं रह सकता, जो लगातार उसके विनाश की बात करता हो और उस पर मिसाइल हमले करता रहा हो।
वहीं दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी हमले का जवाब सीधे मैदान में दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है।
Comments (0)