ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई हमले में मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी इजराइली हमलों में हताहत हुए हैं। हालांकि, ईरानी सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया दावा
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खामेनेई की मौत का दावा किया था। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा:इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक खामेनेई मारा गया। यह ईरान की जनता के साथ-साथ अमेरिका और दुनियाभर के देशों के लिए न्याय है।
इजराइली अधिकारियों का दावा
इजराइली अधिकारियों ने कहा कि उनके पास खामेनेई के शव की तस्वीर है, जिसे मलबे से बरामद किया गया। अमेरिकी और इजराइली जॉइंट अटैक में खामेनेई का घर पूरी तरह तबाह कर दिया गया।
ईरान में हमले और हताहतों की संख्या
शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में अमेरिका और इजराइल ने हमले किए। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 740 से अधिक घायल हुए हैं।एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। हमलों में ईरान के 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया गया।
ईरान का पलटवार
अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमले किए। ईरान ने इजराइल समेत मिडिल ईस्ट के 9 देशों को निशाना बनाया, जिसमें कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और UAE शामिल हैं।विशेष रूप से, ईरान ने UAE के दुबई शहर में पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमले किए। बहरीन में भी कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया।
Comments (0)