अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन है। गुरुवार रात ईरान ने इजराइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इन मिसाइलों में क्लस्टर बम लगे हुए थे।
क्लस्टर बम की ताकत और असर
इजराइली सेना के अनुसार, जब ऐसी मिसाइल जमीन की ओर आती है तो उसका वारहेड हवा में खुल जाता है और लगभग 20 छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरते हैं। हर छोटे बम में करीब 2.5 किलो विस्फोटक होता है और ये लगभग 8 किलोमीटर के इलाके में फैल सकते हैं।
ये छोटे बम सीधे जमीन पर गिरते हैं और टकराते ही फट जाते हैं। इससे बड़े इलाके में खतरा पैदा हो सकता है, हालांकि हर छोटे बम का धमाका सामान्य बैलिस्टिक मिसाइल जितना ताकतवर नहीं होता।
मिसाइलों की संख्या और एयर डिफेंस
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने कुल कितनी मिसाइलें दागीं, क्योंकि कई मिसाइलों को इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही रोक लिया।
बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर हमला
गुरुवार को ईरान ने बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी BAPCO पर भी मिसाइल से हमला किया। इससे रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। हालांकि बाद में आग को काबू कर लिया गया।
Comments (0)