ईरान ने दक्षिणी इजराइल में एक केमिकल प्लांट पर मिसाइल हमला किया है, जिससे प्लांट में भीषण आग लग गई है। हमले के कारण इलाके में जहरीले रसायनों के रिसाव का खतरा पैदा हो गया है और एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
हमला नियोत होवाव इंडस्ट्रियल जोन में हुआ, जो बीयरशेवा शहर से लगभग 9 किलोमीटर दूर स्थित है। हमले के बाद अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है, क्योंकि प्लांट में खतरनाक रसायन मौजूद हैं।
भारत के LPG टैंकरों की स्थिति
इसी बीच, भारत आ रहे दो LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। इन जहाजों में कुल 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नामक इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा प्रदान कर रही है।
सरकार के अनुसार, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले चार भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार कर चुके हैं, जबकि तीन अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं।