ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के परमाणु अधिकारों को रोकने का कोई हक नहीं है।
ईरानी राष्ट्रपति बोले–ट्रम्प हमसे परमाणु अधिकार छीनने वाले कौन,ईरान युद्ध नहीं चाहता
पजशकियान ने कहा कि ट्रम्प यह कहते हैं कि ईरान अपने परमाणु अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकता, लेकिन इसका कोई ठोस कारण नहीं बताते। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई भी देश दूसरे देश को उसके अधिकारों से कैसे वंचित कर सकता है।
हम युद्ध नहीं चाहते, सिर्फ आत्मरक्षा कर रहे
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में गतिरोध बना हुआ है और सीजफायर की समय सीमा भी समाप्त होने के करीब है। दोनों देशों के बीच मुख्य विवाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट के नियंत्रण को लेकर है।
राष्ट्रपति पजशकियान ने दोहराया कि ईरान युद्ध नहीं चाहता और केवल आत्मरक्षा में कदम उठा रहा है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर नागरिक ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।
अमेरिका पर भरोसा नहीं
इससे पहले ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर ने भी कहा था कि अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता और हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं।