ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका के A-10 Thunderbolt-II (वॉर्थोग) लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। हमला होते ही विमान में आग लग गई और वह क्रैश हो गया। हालांकि पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचाई और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
एक दिन पहले F-15E भी गिराया गया
इससे पहले ईरान ने अमेरिकी F-15E Strike Eagle को भी मार गिराया था। दोनों पायलट इजेक्ट हो गए थे, जिनमें से एक को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
पायलट पर इनाम की घोषणा
ईरान ने लापता अमेरिकी पायलट की जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की है। स्थानीय प्रशासन और मीडिया के मुताबिक, पायलट को पकड़कर सेना को सौंपने या उसे खत्म करने पर इनाम दिया जाएगा।
सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया
ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि वह लंबे समय तक युद्ध जारी रखने में सक्षम है और संघर्ष कब खत्म होगा, यह वही तय करेगा।
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव
लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस स्थिति को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।