पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच चल रही सीजफायर वार्ता का पहला दौर समाप्त हो गया। यह बैठक लगभग 2 घंटे तक चली। इस दौरान ईरान ने लेबनान पर हो रहे इजराइली हमलों को तुरंत रोकने की मांग उठाई।
सुरक्षा, राजनीति, सैन्य मामलों, अर्थव्यवस्था और कानून से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा
बैठक में सुरक्षा, राजनीति, सैन्य मामलों, अर्थव्यवस्था और कानून से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने वार्ता का नेतृत्व किया।
2 घंटे चली बैठक
सूत्रों के अनुसार, यह वार्ता अगले दौर में भी जारी रह सकती है। बताया जा रहा है कि 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद यह पहली बार है जब दोनों देशों के शीर्ष स्तर के प्रतिनिधि इतने बड़े स्तर पर आमने-सामने बातचीत कर रहे हैं।
इससे पहले ईरान ने कहा था कि यदि इस वार्ता का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलता है, तो केवल इजराइल ही नहीं बल्कि अमेरिका भी इसकी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता, क्योंकि दोनों देशों के निर्णय आपस में जुड़े हुए हैं।