ईरान ने अमेरिका पर भरोसा न होने की बात कही है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई है। ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि हालात किसी भी समय बिगड़ सकते हैं, इसलिए देश की सेना पूरी तरह सतर्क और तैयार है।गालिबाफ ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरानी जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने से रोका गया, तो किसी भी अन्य देश के जहाजों को भी इस मार्ग से गुजरने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए प्रतिबंधों को गलत और गैर-जिम्मेदाराना कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्रीय तनाव और अधिक बढ़ रहा है।
होर्मुज को लेकर सख्त रुख
गालिबाफ ने यह भी चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी तरह की माइन-क्लियरिंग या सैन्य कार्रवाई को सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा।
ईरान बातचीत के लिए तैयार
उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसे कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास संसाधन और हथियार होने के बावजूद रणनीतिक रूप से वह ईरान के सामने कमजोर स्थिति में है।