ईरान पर इज़राइल और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन से हमला हुआ है। इसके पहले ही बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। हमले के दौरान धमाकों की आवाज़ सुनी गई थी।
हमले के बाद दुबई के सभी एयरपोर्टों को बंद कर दिया गया है। यहाँ से आने-जाने वाली सभी फ्लाइटें अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं।एयर इंडिया और इंडिगो ने हमले के बाद मिडिल ईस्ट में अपने फ्लाइट ऑपरेशन भी रोक दिए हैं।
एयरस्पेस बंद होने के कारण एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली–तेल अवीव फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया है। वहीं, इंडिगो की तिरुचिरापल्ली–दुबई फ्लाइट वापस लौट आई है।डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइंस को 2 मार्च तक ईरान, सऊदी अरब, UAE समेत 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। इनमें ईरान, इज़राइल, लेबनान, UAE, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और क़तर शामिल हैं।
Comments (0)