अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का नौवां दिन है। इस बीच, इजराइल ने ईरान में तेल भंडार से जुड़े ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और कई तेल डिपो को निशाना बनाया गया है।
अमेरिका का दावा: ईरान को हार माननी होगी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान पूरी तरह हार मान ले। उनका कहना था कि इसका मतलब है कि ईरान लड़ाई जारी रखने की स्थिति में न रहे और अंत में आत्मसमर्पण कर दे। ट्रम्प ने कहा कि या तो ईरान खुद सरेंडर करे या उसकी सैन्य ताकत इतनी कमजोर कर दी जाए कि वह लड़ने के लायक ही न बचे।
ईरानी सेना की चेतावनी
दूसरी ओर, ईरानी सेना ने शनिवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर उसके जहाज फारस खाड़ी में आए, तो उन्हें समुद्र में डुबो दिया जाएगा।
फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों की सुरक्षा
ईरान का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही ऑयल टैंकरों को सुरक्षा के लिए फारस की खाड़ी में भेज सकती है। ये टैंकर आमतौर पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हैं।
Comments (0)