इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने बीते शुक्रवार को महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान पर इज़रायल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमलों की कोई जानकारी पहले से नहीं दी गई थी।
गिदोन सार का बड़ा बयान...
विदेश मंत्री गिदोन सार के अनुसार, यह सैन्य कार्रवाई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़रायल यात्रा समाप्त होने के बाद ही की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इज़राइल की 2 दिवसीय यात्रा 26 फरवरी 2026 को पूरी की थी। इसके ठीक दो दिन बाद, 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल ने मिलकर ईरान के खिलाफ हमला शुरू किया।
हवाई हमले खामेनेई की मौत हुई
आपको बता दें कि, इस हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई, जो ईरान के सर्वोच्च नेता थे। इस घटना के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है, जिससे वैश्विक राजनीति और सुरक्षा पर भी असर पड़ा है।
इज़राइल के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत
वहीं इस मामले पर विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की संयुक्त सैन्य कार्रवाई और इसकी टाइमिंग वैश्विक स्तर पर नई सुरक्षा चुनौतियां खड़ी कर सकती हैं। भारत और इज़राइल के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत होने के बावजूद, इस कार्रवाई के समय पीएम मोदी को जानकारी न देने का निर्णय कई देशों के लिए चर्चा का विषय बना है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और उसकी वैश्विक प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
Comments (0)