अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव आज 26वें दिन में पहुंच गया है। इसी बीच मंगलवार रात ईरान की ओर से कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया गया, जिससे वहां मौजूद फ्यूल टैंक में आग लग गई।
कुवैत की सेना ने इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की है। सेना के अनुसार, यदि कहीं धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है, तो वह दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही निष्क्रिय किए जाने के कारण है।
सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और सतर्क रहें। इससे पहले कुवैत के नेशनल गार्ड ने जानकारी दी थी कि उन्होंने अपने क्षेत्र में 5 ड्रोन को मार गिराया है।