नई दिल्ली - G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई। आपको बता दें कि, दोनों नेताओं के बीच हुई गर्मजोशी भरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों को देख लोग तरह-तरहकी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मेलोनी का मजेदार अंदाज
मुलाकात के दौरान इटली की जॉर्जिया मेलोनी ने मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि, आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस हैं। मेलोनी की इस टिप्पणी पर दोनों नेताओं के बीच हल्का-फुल्का माहौल देखने को मिला। यह बयान उनके और पीएम मोदी के साथ जुड़े सोशल मीडिया ट्रेंड की ओर इशारा माना जा रहा है।
पहले भी वायरल हो चुकी हैं तस्वीरें
आपको बता दें कि, पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के दौरान पीएम मोदी और इटली पीएम मेलोनी की मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रहे हैं। इंटरनेट पर दोनों नेताओं को लेकर कई मीम्स, पोस्ट और फैन पेज भी देखने को मिले हैं, जिनकी वजह से उनकी मुलाकातें अक्सर चर्चा में रहती हैं।
भारत-इटली संबंधों पर हुई चर्चा
हल्के-फुल्के अंदाज के साथ-साथ दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। भारत और Italy के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर भी बातचीत हुई। मेलोनी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #ModiMeloni एक बार फिर ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने दोनों नेताओं की बातचीत को दोस्ताना और सहज बताते हुए कई प्रतिक्रियाएं दीं।
वैश्विक मंच पर अलग पहचान
प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में G7 सम्मेलन के दौरान हुई यह छोटी-सी बातचीत भी वैश्विक मीडिया और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।