नेपाल के धादिंग जिला में एक बस हाईवे से गिरकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई और 25 यात्री घायल हुए हैं। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक शामिल हैं
घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया
अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके थे, बाद में एक और यात्री की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों की संख्या 18 हो गई। घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी
बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर के बस पर नियंत्रण खोने के कारण यह त्रिशूली नदी में जा गिरी। यह हादसा देर रात लगभग 1:30 बजे बेनिघाट रोरांग इलाके में हुआ। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Comments (0)