मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया। गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, मैं जिंदा हूं।
नेतन्याहू ने दावा किया कि पिछले 20 दिनों में ईरान के पास यूरेनियम संवर्धन या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की कोई क्षमता नहीं बची है। उन्होंने कहा, हम जीत रहे हैं और ईरान बर्बाद हो रहा है। हमने 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर तबाह किए हैं और हथियार बनाने वाली कई फैक्ट्रियां नष्ट कर दी हैं।
उन्होंने आगे कहा, “हम ईरान पर चौतरफा हमले कर रहे हैं और वह अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता। उसकी लीडरशिप खत्म हो चुकी है।
नेतन्याहू के बयान की बड़ी बातें
मैं जिंदा हूं और आप सब इसके गवाह हैं। – यह शायद मौत की अफवाहों का जवाब था।
20 दिनों के युद्ध के बाद ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं रही। इस ऑपरेशन को वे पूरी तरह समाप्त होने तक जारी रखेंगे।
युद्ध के तीन मुख्य लक्ष्य रखे गए – ईरान का न्यूक्लियर खतरा खत्म करना, बैलिस्टिक मिसाइल खतरे को समाप्त करना और ईरानी लोगों के लिए स्वतंत्रता की स्थिति बनाना।
अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान पर कार्रवाई कर रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की लीडरशिप में दरारें आ रही हैं।
साउथ पार्स गैस फील्ड के प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला अकेले इजराइल ने किया था, इसमें अमेरिका शामिल नहीं था।
Comments (0)