ओमान के दक्षिणी शहर सलालाह स्थित पोर्ट पर तेल स्टोरेज टैंकों को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया। हमले के बाद फ्यूल स्टोरेज टैंकों में आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
हमले के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। समुद्री सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे के मुताबिक, इस घटना में पोर्ट पर मौजूद किसी भी व्यापारी जहाज को नुकसान नहीं पहुंचा।
सुल्तान ने ईरानी राष्ट्रपति को फोन कर नाराजगी जताई
घटना के बाद ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से फोन पर बातचीत की और ओमानी क्षेत्र पर हो रहे हमलों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ओमान अपनी सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
Comments (0)