फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में आज सुबह जोरदार भूकंप आया है जिसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप के तुरंत बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है और आफ्टरशॉक (भूकंप के झटकों) की भी संभावना जताई गई है।

भूकंप की गहराई 62 किलोमीटर (38.53 मील) दर्ज की गई है। स्थानीय प्रशासन ने तटीय इलाकों के निवासियों से उच्च स्थानों की ओर जाने का आग्रह किया है। आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से सतर्क हैं और लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
पहली सुनामी लहरें 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 09:43:54 से 11:43:54 (PST) के बीच आ सकती हैं और ये लहरें कई घंटों तक जारी रह सकती हैं।
स्थानीय सुनामी परिदृश्य डेटाबेस के आधार पर लहरें सामान्य ज्वारीय स्तर से एक मीटर या उससे अधिक ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं। बंद खाड़ी या संकीर्ण जलमार्गों में इनकी ऊंचाई और अधिक हो सकती है।
यह शक्तिशाली भूकंप Davao Oriental के Manay टाउन के पास समुद्र में आया है।
Comments (0)