नेपाल के हालिया संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी यानी कि RSP ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी अब दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंच चुकी है और नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी RSP को सौंपी जाएगी। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RSP नेताओं को बधाई दी थी।
PM मोदी ने RSP को दी जीत की बधाई
भारत के पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट x पर लिखा - नेपाल के हालिया संसदीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए RSP और उसके नेताओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक मित्रता और साझेदारी हमेशा मजबूत रही है। मैं आशा करता हूं कि नए नेतृत्व के साथ हम दोनों देशों के बीच सहयोग और समृद्धि को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
PM मोदी के बधाई संदेश पर रवि लामिछाने का जवाब
वहीं इस बधाई के जवाब में RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपकी गर्मजोशी भरी बधाई और नेपाली लोगों के लोकतांत्रिक फैसले को मान्यता देने के लिए धन्यवाद। RSP और हमारी सरकार आपसी सम्मान और साझा समृद्धि पर आधारित रिश्ते को मजबूत करने के लिए समर्पित रहेगी। हम 'विकास कूटनीति' को प्राथमिकता देंगे। हम भारत के साथ ऐसी साझेदारी की उम्मीद करते हैं जो कनेक्टिविटी, सांस्कृतिक पर्यटन, ऊर्जा और व्यापार में सहयोग से नई ऊंचाइयों को छुए, ताकि दोनों देशों के लोगों का भविष्य समृद्ध हो।
Comments (0)