प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक दौरे पर इजरायल पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य और गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। इस अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने पीएम मोदी का आलिंगन कर स्वागत किया।
पीएम मोदी दोस्त से बढ़कर मेरे भाई है
दौरे के दौरान इजरायल की संसद कनेस्सेट में संबोधन देते हुए नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के संबंधों को विशेष बताया। उन्होंने कहा - भारत हमारा महान दोस्त है। ‘नरेंद्र मोदी, मेरे प्रिय दोस्त’— ये महज़ शब्द नहीं हैं। मैं तो यह भी कह सकता हूं कि दोस्त से बढ़कर भाई। कई मायनों में, हम भाई हैं।
दोनों देशों की साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होगी
बेंजामिन नेतन्याहू ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और इजरायल लोकतांत्रिक मूल्यों, नवाचार और सुरक्षा के क्षेत्र में समान दृष्टिकोण साझा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों की साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होगी।
पीएम का इजरायल दौरा है खास
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत-इजरायल संबंधों को नई ऊंचाई देने के रूप में देखा जा रहा है। रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और तकनीक जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने पर चर्चा की संभावना है।
Comments (0)