अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 20वां दिन है। बुधवार रात को ईरान ने कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान गैस प्लांट’ पर मिसाइल हमला किया। हमले के बाद वहां आग लग गई और व्यापक नुकसान हुआ। घटनास्थल पर तुरंत इमरजेंसी टीम भेजी गई ताकि आग और नुकसान पर काबू पाया जा सके।
कतर विदेश मंत्रालय ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ईरान ने “रेड लाइन पार कर दी है” क्योंकि उसने आम लोगों और महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाया। कतर ने सभी देशों से अपील की कि ऐसे तनावपूर्ण हालात को कम करने और शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएं।
अमेरिका सख्त कदम जरूर उठाएगा
डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने फिर से कतर पर हमला किया, तो अमेरिका बड़ा हमला कर सकता है।यह मामला तब शुरू हुआ जब इजराइल ने ईरान के गैस प्लांट पर हमला किया। इसके बाद ईरान ने जवाब में कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हमला कर दिया।ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को इस हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और कतर भी इसमें शामिल नहीं था। ईरान ने गलतफहमी में कतर को निशाना बनाया।उन्होंने यह भी कहा कि वे लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन अगर कतर पर फिर हमला हुआ तो अमेरिका सख्त कदम जरूर उठाएगा।
Comments (0)