अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज सातवां दिन है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता तभी संभव है जब वह बिना शर्त सरेंडर करे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद ईरान में नई और बेहतर नेतृत्व क्षमता वाले लोग चुने जाएंगे।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि ईरान के साथ कोई डील तब तक नहीं होगी जब तक वह ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ नहीं करता। उन्होंने कहा कि सरेंडर के बाद ईरान में एक मजबूत और बेहतरीन नेतृत्व की शुरुआत होगी।
उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर ईरान को आर्थिक रूप से फिर मजबूत बनाने के लिए काम करेगा। ट्रम्प ने अपने पोस्ट में “मेक ईरान ग्रेट अगेन (MIGA)” का नारा भी दिया और कहा कि भविष्य में ईरान पहले से ज्यादा मजबूत और समृद्ध बन सकता है।
Comments (0)